आखिरकार जेल से घर पहुंचा मन्नत का शहजादा आर्यन खान... फैन्स के बीच जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं। इसी के साथ ही शाहरुख खान के बंगले के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में जमानत मिलने के बाद शाहरुख के फैंस आर्यन खान के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मन्‍नत के बाहर मौजूद फैंस आर्यन की रिहाई को लेकर बेहद उत्‍साहित नजर आए। मन्‍नत के बाहर जश्‍न का माहौल नजर आ रहा है और फैंस ढोल-नगाड़ों के बीच आर्यन खान के आने और उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आए।

आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। मुंबई के स्पेशल NDPS ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है। अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया था।

See also  शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, प्रशंसकों में खासा दिखा जबरदस्त उत्साह, मनाया गया जश्न


आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है। बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है। मन्‍नत के बाहर शाहरुख के प्रशंसक ढोल नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे। लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर के आर्यन की रिहाई का जश्‍न मनाया। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आर्यन खान की ओर से जमानती बनी हैं। उन्होंने ही कोर्ट में आर्यन की बेल से जुड़े कागजातों पर साइन किए। आर्यन को हाई कोर्ट ने एक लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त बेल दी गई है। वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि आर्यन खान को जूही बचपन से ही जानती हैं और प्रोफेशनली जुड़ी भी हुई हैं। इसके बाद जज ने उन्हें बतौर जमानती स्वीकार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।