टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के दौरान प्रचार खत्म होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और कांग्रेस प्रत्याशी पर नोट बांटने का आरोप लगाया है।

अमित जोगी का ट्वीट

जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी की ओर से ट्वीट की गई फोटो में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव कुर्सी पर बैठे एक ग्रामीण बुजुर्ग की ओर हाथ बढ़ाए हुए हैं। ग्रामीण हाथ जोड़े है और उसने कुछ कागज पकड़ रखा है।

https://twitter.com/amitjogi/status/1321802739366522880?s=20

इस फोटो के साथ अमित जोगी ने लिखा है, मरवाही उपचुनाव में कुछ भी संभव है। भाजपा के झंडे के सामने बैठे कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर केके ध्रुव खुलेआम 2000 के नोटों की गड्डी बांट रहे हैं।

भाजपा ने डीईओ पर लगाया था कांग्रेस के लिए काम करने का आरोप

एक दिन पहले ही भाजपा नेता और चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल भाजपा ने आरोप लगाया था कि जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षकों पर भी प्रचार के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि मनोज राय ने जो पोलिंग पार्टी बनाई है उसका गठन निरस्त किया जाए। मतदान को प्रभावित कर सकती है। इसको लेकर चुनाव पर्यवेक्षक से शिकायत भी की थी।

See also  IANS CVOTER Survey: भूपेश बघेल ऐसे सीएम जिनके खिलाफ नाराजगी है सबसे कम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।