टीआरपी डेस्क। मरवाही उपचुनाव (Marwahi by-election) में प्रचार-प्रसार के अंतिम दिनों में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां आक्रामक हो गई है। चुनाव के मैदान से जोगी कांग्रेस के बाहर होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चरम पर है. इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही उपचुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भाजपा को समर्थन देने पर कहा कि दोनों का गठजोड़ सालों पुराना है। सब इस सांठगांठ को सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल सामने पहली बार आया है और दोनों ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को मनेंद्रगढ़ के लेदरी गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर उनको पुष्प अर्पित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह की मुलाकात को लेकर उनसे सवाल किया गया था। वहीं जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने भी भाजपा का समर्थन करने की बात कही है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम बोले- स्पष्ट हो गया कि भाजपा की बी टीम

वहीं मरवाही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी भाजपा-जेसीसीजे गठजोड़ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस सियासी घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की बी टीम है जोगी कांग्रेस। आरोप लगाया कि साल 2003 से अजीत जोगी भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया, ये गठजोड़ मरवाही में फेल होगा। जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

See also  MP-CG News: भोपाल-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा सफर!

कांग्रेस की जमानत जब्त होगी: डॉ रमन

इधर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर अहम सियासी बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि इस सीट से कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। यह बातें उन्होंने शनिवार को रायपुर स्थित अपने आवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि मरवाही में आम आदमी का जो भाव है वह कांग्रेस को हराने का है। दो दिन मैं वहां रहा यह मेरा अनुभव है। मैंने लोगों में जो जोश देखा तो लगा कि लोग भाजपा को जिताने का मन बना चुके हैं।

भाजपा की जीत तय है

उन्होंने आगे कहा कि मैं रेणु जोगी, हमारे साथी धरमजीत जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गंभीर सिंह को समर्थन देने का फैसला लिया। वहां रेणु जोगी न्याय मांग रही है, सुबह से शाम तक घूमकर जनता के बीच जा रही हैं, न्याय इस इस बात के लिए जिस प्रकार अजीत जोगी को अपमानित किया गया, उनके पोस्टर जलाए गए। वो अपील कर रही हैं कि इस बार मरवाही की जनता कांग्रेस की जमानत जब्त कराए। इसका असर जनता पर पड़ेगा भाजपा की जीत तय है।

See also   समय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें

डील और सेटिंग के आरोपों को किया खारिज

पत्रकारों ने पूछा कि जनता कांग्रेस और भाजपा के बीच क्या यह पहले से तय हो चुका था और कांग्रेस के नेता बड़ी डील करने का आरोप भी लगा रहे हैं ? इस सवाल के जवाब में डॉ रमन ने कहा कि पहले से ही गांव-गांव में घूमकर रेणू जोगी जनता से मिल रहीं थीं। अजीत जोगी का अपमान हुआ तो वो बाहर आईं। वो अपने लिए वोट अपील नहीं कर रही थीं, उन्होंने कहा कांग्रेस को हराएं यह अपील बताती है उनके मन की व्यथा।

मरवाही में शराब, कटोरी, साड़ी, कंबल बांटा जा रहा

कांग्रेस को डील ही डील दिखती है। खुद कांग्रेस शराब की डील कर रही है, रेत की डील कर रही है। अब सीमेंट के दाम 40 रुपए बढ़ गए हैं। मरवाही में शराब, कटोरी, साड़ी, कंबल बांटा जा रहा है। हमनें चुनाव आयोग के सामने बात रखी है कि मरवाही में सत्ता का उपयोग हो सकता है। हमने मांग की है कि पुलिस एसपी और कलेक्टर पर नजर रखें, प्रशासन का दुरुपयोग होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में हमारे कार्यकर्ता भी पूरी तरह से तैयार हैं, उसी अंदाज में जवाब देंगे।

See also  मेडिकल कॉलेजों में तबादला, डॉ तृप्ति बनाई गईं सिम्स की प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ पीके निगम का तबादला निरस्त, देखें सूची

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।