बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

ईद पर रेड रोड पर नहीं होगा सामूहिक नमाज, इन कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर लगी पाबन्दी

ईद पर रेड रोड पर नहीं होगा सामूहिक नमाज, इन कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर लगी पाबन्दी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ईद पर रेड रोड में सामूहिक नमाज नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हों.

सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को नबान्न में विभिन्न धर्म के लोगों, सामाजिक, सांस्कृतिक और पूजा कमेटियों के साथ बैठक कीं. बैठक में कोरोना महामारी और कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया गया है.

कोरोना गाइडलाइन पालन करने का किया अनुरोध

सीएम ममता बनर्जी ने अगले कुछ दिनों में ईद के मद्देनजर राज्य की जनता से कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने की अपील की है. उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पचास से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी लगाने की बात भी कही. उन्होंने बताया कि कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज का आयोजन नहीं होगा. उन्होंने किसी भी इलाके में नमाज के लिए भीड़ इकट्ठी नहीं करने की अपील करते जनता कोरोना गाइडलाइंस जरूर फॉलो करे.

बाहर से आने वालों की कोरोना जांच जरूरी

ममता बनर्जी ने एलान किया कि राज्य में बाहर से आने वालों (स्पेशल फ्लाइट से आने वाले भी) को आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. अगर टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें क्वारंटीन रहना होगा. उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना जरूरी है. उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वे नकारात्मक खबरें नहीं दिखाएं, वरन पोजिटिव न्यूज दिखाएं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन