रसायन संयंत्र
रसायन संयंत्र में लगी भीषण आग, 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत,

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक रसायन संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

मीडिया से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि पांच श्रमिक आग लगने की घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। यह संयंत्र पुणे के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

पुणे मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट प्राधिकरण पीएमआरडीए के अधीन कार्यरत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन दल के जवान लापता श्रमिकों की खोजबीन में जुटे हैं। फ़िलहाल 12 श्रमिकों के शव खोज लिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।