विराट कोहली
खराब लाइट की वजह से फिर से रुका मैच, विराट कोहली अर्धशतक के करीब

टीआरपी डेस्क। भारत व न्यूजीलैंड के बीच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथैंप्टन में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से इस मैच में पहले दिन का खेल नहीं हो सका और टॉस दूसरे दिन किया गया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दूसरे दिन पहली पारी में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 58.4 ओवर में 134 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर रहाणे और कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं। अब एक बार फिर से खराब लाइट की वजह से खेल को रोक गया है और खिलाड़ी मैदान से बाहर जा चुके हैं।

भारत की पहली पारी, तीसरा विकेट गिरा

भारत को पहली पारी में रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन काइल जैमिसन ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। जैमिसन ने रोहित शर्मा को 34 रन के स्कोर पर टिम साउथी के हाथों कैच आउट करवा दिया। टीम इंडिया को दूसरा झटका नील वैगनर ने दिया। उन्होंने टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को 28 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया। चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पगबाधा आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया।

See also  कोहली मुझसे बेहतर कप्तान, भारतीय टीम पाक को 10 में 7 बार हरा सकती है: कपिल

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-

डेवोन कोनवे, टाम लाथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमिसन, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर, टिम साउथी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।