रायपुर। आखिरकार सोमवार को नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर द्वारा मेयर इन काउंसिल की सूची जारी कर दी गई। महापौर ने MIC में 7 नए और 7 पुराने पार्षदों को एमआईसी में जगह दी है। हालांकि कुछ पार्षदों के विभाग बदल गए हैं। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि हर 6 महीने में एमआईसी सदस्यों के कार्यों का समीक्षा होगी। विभाग में काम नहीं होने पर एमआईसी के सदस्य बदल दिए जाएंगे।

अधिकांश ऐसे पार्षद भी हैं जो महापौर और सभापति की दौड़ में शामिल रहे हैं। ऐसे पार्षदों को मेयर इन काउंसिल में स्थान दिया गया है। कांग्रेस ने निर्दलीयों को साधकर महापौर और सभापति बनाने में सफलता पाई है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों को भी एमआईसी का मेंबर बनाया गया है।

मेयर इन काउंसिल के सदस्य नगर निगम रायपुर :

ज्ञानेश शर्मा – लोककर्म विभाग
रितेश त्रिपाठी – सामान्य प्रशासन विभाग
सतनाम पनाग – जल कार्य विभाग
अंजनी विभार – राजस्व विभाग
श्रीकुमार मेनन – भवन अनुज्ञा विभाग
नागभूषण राव – स्वास्थ्य विभाग
अजित कुकरेजा – यांत्रिकी विभाग
समीर अखतर – वित्त विभाग
सहदेव व्यवहार – सामाजिक विभाग
द्रोपती पटेल – महिला एवं बाल विकास विभाग
सुंदर जोगी – अनुसूचित जाति एवं अनु. जनजाति विभाग
जितेंद्र अग्रवाल -निर्दलीय – शिक्षा एवं खेलकूद विभाग
सुरेश चन्नाव – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग
आकाश तिवारी – सांस्कृतिक मनोरंजन

See also  Raipur City News: कोतवाली थाना में लगी आग, जप्त गाड़ियां जलकर खाक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।