रायपुर। राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ( Medical education department Chhattisgarh ) ने मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ प्राध्यापकों का नया तबादला और पदस्थापना आदेश जारी किया है।

सिम्स में संचालक सह प्राध्यापक के पद पर पदस्थ डॉ पीके पात्रा को मेकाहारा भेजा गया है। मेकाहारा में पदस्थ प्रसूति एवं स्त्री रोग की प्राध्यापक डॉ कुमारी तृप्ति नगरिया को सिम्स बिलासपुर का प्रभारी अधिष्ठाता बनाया गया है।

वहीं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ रमेश मूर्ति को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डॉ पीके निगम का अंबिकापुर तबादला निरस्त कर दिया गया है वे पहले की भांति मेकाहारा में उनकी सेवाएं जारी रहेंगी।

देखें Medical education department Chhattisgarh तबादला सूची

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।