रायपुर। कांग्रेस पार्टी के विधायक विकास उपाध्याय (MLA Vikas Upadhyay Congress) ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ धिक्कार रैली निकाली। यह रैली छोटी लाइन पर बने एक्सप्रेस वे (Express way Raipur) निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली गई थी। दरअसल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। बरसात के दौरान इसपर बनी सड़क जर्जर हो गई। जिसका उद्घाटन अब तक नहीं हो सका है। हाल ही में इस जर्जर सड़क के कारण हादसा भी हो चुका है।

शनिवार को निकाली गई रैली में कांग्रेस (Congrees) कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत (Former PWD Minister Rajesh Munat) के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भ्रष्टाचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री को जनता से माफी मांगने की बात कही। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रमन सिंह (Dr. Raman Singh) और राजेश मूणत (Rajesh Munat) को शर्म आनी चाहिए कि जनता के खून पसीने की कमाई पर अपनी तिजोरी भरी हैं। वे जनता के अपराधी है इसके लिए उन्हें जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

See also  छत्तीसगढ़ में 45 वर्ष से अधिक के 77 प्रतिशत नागरिकों का वैक्सीनेशन, पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.14 लाख लोगों को लगा टीका

आपको बता दें कि एक्सप्रेस-वे (Express way Raipur) में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद राज्य सरकार और नगर निगम दोनों ने ही अपने स्तर पर जांच कमेटी बिठाई है। इधर विधायक विकास उपाध्याय (MLA Vikas Upadhyay) लगातार सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार (Corruption) का विरोध जता रहे हैं। मगर कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।