नई दिल्ली। (incentive for production sector) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट में मंत्रिमंडल ने करीब दो लाख करोड़ रुपये का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है।

यह योजना भारतीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, निवेश आकर्षित करेगी और निर्यात बढ़ाएगी। जावड़ेकर ने कहा, सरकार ने उत्पादन के क्षेत्रों में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि दो लाख करोड़ रुपए की होगी।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।