टीआरपी न्यूज डेस्क/नई दिल्ली। (covid vaccine dry run From today) देश में छत्तीसगढ़ सहित शनिवार 2 जनवरी से कोविड टीकाकरण का ड्राई रन शुरू हो रहा है, लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि मोदी सरकार सिर्फ 30 करोड़ लोगों को ही मुफ्त में वैक्सीन लगाएगी। देश की पूरी आबादी के लिए फिलहाल सरकार के पास कोई प्लान नहीं है।

यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य और राष्ट्रीय कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद पॉल ने एक मीडिया इंटरव्यू में दी। उनका कहना है कि सरकार प्राथमिकता समूह में से 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण की लागत वहन करेगी, न कि पूरी आबादी की।

डॉ. विनोद पॉल ने बताया कि अगले छह से आठ महीनों में पहले चरण के तहत प्राथमिकता के आधार पर फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड टास्क फोर्स कोरोना वायरस से मौत की दर कम से कम करना चाहती है। इसके तहत हम अत्यधिक गंभीर लोगों को टीकाकरण के लिए चुनेंगे।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील

हालांकि, सरकार प्राथमिकता वाले अन्य समूहों के टीकाकरण की तैयारी भी कर रही है। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए 29 हजार वैक्सीनेशन पॉइंट्स बनाए गए हैं, जिनमें 31 टीकाकरण हब भी जोड़े गए हैं। डॉ. पॉल के मुताबिक, सरकार ने 30 करोड़ लोगों का प्राथमिक समूह तैयार कर लिया है, जिनके टीकाकरण का खर्च सरकार उठाएगी। फिलहाल, सरकार का लक्ष्य हर हाल में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।