नई दिल्ली। Coronavirus India Update भारत में कोरोना वायरस के मामले में पिछले कुछ समय से लागतार गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 हजार नए मामले सामने आए हैं और इसी दौरान करीब 200 लोगों की मौतें हुई हैं।पिछले 24 घंटे में 29091 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16375 नए मामले सामने आए हैं और 201 लोगों की मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,03,56,845 पहुंच गई है और इससे जान गंवाने वालों की संख्या 1,49,850 हो गई है।

हालांकि, राहत की बात है कि करोना के कुल मामलों में एक्टिव केसों की संख्या महज 231036 ही बची है। अब तक इस वायरस से 99,75,958 लोग ठीक हो चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  गांधीनगर सीट से अमित शाह ने भरा नामांकन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।