गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कवर्धा के खमहरिया गांव में 30 से ज्यादा गायों की मौत, कीटनाशकयुक्त चारा खाकर 200 गाय बीमार!

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गौठान में गायों की मौत का मामला सामने आया है। खबर है कि कवर्धा जिले के लोहारा थाने के खमरिया गांव में कीटनाशक युक्त पैरा खाने से 30 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है

और 200 से ज्यादा गायें बीमार हो गई हैं। गायों की मौत की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पैरा में कीटनाशक छिड़का गया था और जिसे गायों को खिला दिया गया।

किटनाशक युक्त पैरा खाने से 30 से ज्यादा गायों की मौत हो गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों में भी प्रदेश के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में दो दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई थी। जिसकी जांच जारी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी योजना के तहत गांवों में गौठान का बनाए गये है

जहां पर गौठान प्रबंधन समिति (Gauthan management committee) की लापरवाही की वजह से गायों की मौत से सरकार की किरकिरी हो रही है।

ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि प्रशासन को सतर्कता बरतनी होगी ताकि गायों के विकास और सर्वधन का सरकार का सपना (Government Dream) पूरा हो सके ना कि सरकार की योजना कि ग्रामीणों में छवि खराब हो।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन