बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

भारत में सबसे ज्यादा इस दवा को खरीदते हैं लोग...

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


टीआरपी डेस्क। 2019 में डायबिटीज और कार्डिएक केयर की दवाइयों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इससे पता चलता है कि देश में हार्ट से जुड़े मरीजों और डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

डायबिटीज से जुड़ी दवाइयां ही सबसे ज्यादा बिकी

अगर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयों की बात करें तो डायबिटीज से जुड़ी दवाइयां ही सबसे ज्यादा बिकी हैं। कई अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह साफ हो गया है कि भारत में सबसे ज्यादा डायबिटीज की दवाइयां बिक रही हैं। यहां तक कि टॉप 10 में करीब पांच दवाइयां डायबिटीज से ही जुड़ी है।

अगर 2019 की दवाइयों के कारोबार पर नज़र डालें तो डायबिटीज और कार्डिएक केयर की दवाइयों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इससे पता चलता है कि देश में हार्ट से जुड़े मरीजों और डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एंटी डायबिटिक मेडिसिन में 2019 में 12.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और कार्डिएक केयर के कारोबार में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। वैसे पिछले कई सालों से ही डायबिटीज की दवाइयों का कारोबार सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, डायबिटीज से जुड़ी दवाइयों के ब्रांड्स में भी बढ़ोतरी हो रही है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयों की लिस्ट

  1. Mixtard- Novo Nordisk India
  2. Lantus- Sanofi India
  3. Glycomet GP- USV
  4. Galvus Met- Novartis India
  5. Janumet- MSD Pharmaceuticals
  6. Augmentin- Glaxosmithkline Pharma
  7. LIV.52- Himalaya Drug Company
  8. Duphaston- Abbott India
  9. Clavam- Akjem Laboratories
  10. Thronorm- Abbott India

कोरोना के दौर में भी पैरासिटामोल की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई थी। भारत में करीब 200 से ज्यादा पैरासिटामोल दवाइयां आती हैं। इनमें Calpol, Sumo L, P-250, Crocin, Tamin and Fepanil प्रमुख हैं। इनकी भी पिछले कुछ महीनों में सेल्स में ग्रोथ हुई है। माना जाता है कि भारत में 2017-18 में 4.77 लाख टैबलेट बिकी थीं और करीब 1000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

कुछ माह पहले पहली बार मल्टीविटामिन सप्लीमेंट की दवा भी टॉप 10 में शामिल हुई थी। पॉपुलर हेल्थ सप्लीमेंट Zincovit पिछले साल अक्टूबर में घरेलू फार्मा रीटेल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवा रही। यह पहला मौका है जब देश में किसी मल्टीविटामिन सप्लीमेंट ने सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन