नई दिल्ली। (Unlock India Multiplex Cinema Hall) केंद्र सरकार से सिनेमा व थियेटर को पुन: खोलने संबंधी दिशानिर्देश जारी कर दिये जाने के बाद भी मल्टीप्लेक्स चलाने वालों को अभी इसके लिये राज्य सरकारों की मंजूरी का इंतजार है।

केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और थियेटरों को परिचालन पुन: शुरू करने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने इसके लिये मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दिया है।

हालांकि केंद्र सरकार ने इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकारों को दिया है। पीवीआर, आइनॉक्स, सिनेपोलिस और मुक्ता सिनेमाज सहित मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनियां सुरक्षित आपसी दूरी और संपर्क से मुक्त संचालन सुनिश्चित करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 अक्टूबर से पुन: परिचालन शुरू करने के लिये तैयार हैं।

14 राज्य सरकारों में खुलेगा मल्टीप्लेक्स

पीवीआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने कहा कि 22 राज्यों में 875 स्क्रीन चलाने वाली उनकी कंपनी केवल 496 स्क्रीन खोलने में सक्षम होगी, क्योंकि केवल 14 राज्य सरकारों ने अपने यहां मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति दी है। कंपनी को महाराष्ट्र की राज्य सरकार से अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है, जहां वह सबसे अधिक स्क्रीन संचालित करती है।

See also  रेलवे ने स्टेशन पर लगाई हवा से पानी बनाने की मशीन, 5 रुपये में खरीदें एक लीटर पानी

सिनेपोलिस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवांग संपत ने कहा, “हम केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं। 350 स्क्रीन के लगभग 75 प्रतिशत स्क्रीन खुले रहेंगे। हम अन्य राज्य सरकारों से अनुरोध कर रहे हैं ताकि हम जल्द से जल्द बाकी स्क्रीन खोल सकें।

आईएनओएक्स लीजर के सीईओ आलोक टंडन ने कहा, “हम निजी स्क्रीनिंग के साथ भी कुछ नया करना चाहते हैं, जहां परिवार या मेहमानों के छोटे समूह पूरे सभागार को बुक कर सकें और अपनी पसंद की सामग्री का आनंद ले सकें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।