रायपुर/मुंगेली। (Mungeli District and Sessions Judge Kanta Martin Suicide) छत्तीसगढ़ के मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायधीश कांता मार्टिन ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उनके सरकारी बंगले का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची और साड़ी के फंदे से लटके शव को बाहर निकाला। फिलहाल महिला जज की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मुंगेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांता मार्टिन यहां अकेले रहती थीं। काफी समय से अकेली रहने की वजह से वो डिप्रेशन में थीं। इस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। बताया गया कि सुबह करीब 9 बजे बंगले का कुक आया। दरवाजा लॉक होने की वजह से वो काफी देर तक बेल बजाता रहा। उसने कांता मार्टिन को फोन कॉल किए, मगर कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने पड़ोस में रहने वाले कोर्ट के अन्य अधिकारियों को सूचना दी।

डेढ़ साल पहले पति की हो चुकी है मौत

जज कांता मार्टिन के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। उनके दो बेटे काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। रायपुर में रहने वाले अंकित को पुलिस ने बुलावा भेजा है। दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है।

See also  CG Open School Result : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, स्टूडेंट यहां देखें अपना रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक, कांता मार्टिन जुलाई 2019 से मुंगेली जिले की जिला एवं सत्र न्यायधीश थीं। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर, कांकेर, दुर्ग, रायपुर में भी सेवा दी थी। वह मूलत: कटनी मध्यप्रदेश की रहने वाली थीं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।