रायपुर। Murder in Khamtarai Raipur राजधानी में सोमवार तड़के सुबह हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम एम साईं था, जो खमतराई इलाके का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक मृतक एम साईं का मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और आरोपी कोच्चि नामक युवक भी उसी लड़की से प्रेम करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आये दिन विवाद भी होता रहता था।

सोमवार सुबह जब मृतक एम साईं लड़की के साथ घूम रहा था, उस दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और मृतक से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से एम साईं के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।