नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर बासिंग इलाके में आईईडी ब्लास्ट में आइटीबीपी का जवान घायल हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। बसिंग के आगे एक नाले के पास जवान सुनील सिंह के पैर पर चोट लगी है। फिलहाल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एसपी नीरज चंद्राकर ने इस घटना की पुष्टि की है।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।
More by Rverma

