नक्सली
नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ईनामी नक्सली सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. नारायणपुर पुलिस को ईनामी नक्सली सहित 04 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है.

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 27 मई को थाना कोहकामेटा से जिला बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी को नक्सल विरोधी अभियान पर ईरकभट्टी, कच्चापाल, कानागांव की ओर रवाना किया गया था। इस दौरान 28 मई को पुलिस पार्टी ईरकभट्टी जंगल का सर्च कर रही थी, तभी 04 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिनको पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया.

See also  धराली में बादल फटा, खीर गंगा में बाढ़ से तबाही, कई घर ध्वस्त, कई लोग लापता…

इन वारदात में थे नक्सली शामिल

इसमें से एक नस्क्सली फागुराम आंचला के निशानदेही पर टीम ने डेटोनेटर 02 नग व बिजली वायर 01 बण्डल एवं मंगतु राम पोटाई के निशानदेही पर 01 नग भरमार बदूंक ईरकभट्टी जंगल से बरामद किया। उक्त नक्सलियों द्वारा 20 नवम्बर 2019 को ईरकभट्टी व कोहकामेटा रोड़ निर्माण कार्य में लगे 03 ट्रैक्टर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की घटना, 11 फ़रवरी 2020 को पावेल गुडरापारा टेकरी के पास विस्फोट की घटना जिसमें 01 गाय की मृत्यु हो गयी थी तथा 30 अक्टूबर 2020 को कोहकामेटा से ईरकभट्टी मार्ग में बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था, इनमें शामिल होना स्वीकार किया गया.

चारों नक्सली आरोपियों को 28 मई 2021 को गिरफ्तार कर 29 मई 2021 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नक्सली आरोपी सोनारू आंचला, फागुराम आंचला व मंगतु पोटाई के ऊपर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।

See also  राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों के आयोजन में मुख्य अतिथियों की सूची जारी

ये हैं पकडे गए नक्सली

नाम 1-सोनारू आंचला पिता आयतु राम आंचला उम्र 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 2-फागु राम आंचला पिता स्व0 केये राम आंचला उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 3-सोनू राम आंचला पिता स्व0 कारिया राम आंचला उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) 4-मंगतु राम पोटाई पिता कोसा राम पोटाई उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी स्कूलपारा ईरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य)

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।