बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बड़ी खबर: National Sero Survey अगस्त तक 10 साल से ऊपर का हर 15वां शख्स आ चुका है कोरोना की चपेट में

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सीरो सर्वे (National Sero Survey) की दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक बड़ी आबादी अब भी कोरोना वायरस की जद में आ सकती है।

डीजी आईसीएमआर (ICMR) बलराम भार्गव ने बताया कि आईसीएमआर की दूसरी नैशनल सीरो रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2020 तक 10 साल से ज्यादा की उम्र का हर 15वां शख्स कोरोना की चपेट में आ चुका है।

देश में कोरोना को लेकर पैदा हुए हालात और वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और नीति आयोग ने मंगलवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

डीजी आईसीएमआर बलराम भार्गव ने कहा, 'सीरो रिपोर्ट में एक बड़ी आबादी के कोरोना की चपेट में आने की आशंका जताई गई है, ऐसे में 5T स्ट्रैटिजी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नॉलजी) को अपनाना होगा।' उन्होंने कहा, 'दूसरी सीरो रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त तक 10 साल से ऊपर का हर 15वां शख्स कोरोना की चपेट में आ चुका है।'

ICMR ने अगले कुछ महीनों के लिए किया आगाह

आईसीएमआर के डीजी ने राज्य सरकारों से अपील की है कि आगामी त्योहारी सीजन, सर्दी के मौसम को देखते हुए वे खास सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा, अगले कुछ महीनों के दौरान कई बड़े त्योहार, सर्दी के मौसम और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकारों को नई कंटेनमेंट स्ट्रैटिजी को अपनाना होगा।

सीरो रिपोर्ट में खुलासा, ग्रामीण इलाके कम प्रभावित

डीजी आईसीएमआर बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और बड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि दूसरी सीरो रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से ग्रामीण इलाके इतने प्रभावित नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, 'दूसरी

सीरो सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, SARS-CoV2 से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरी स्लम और शहरी नॉन-स्लम एरिया हैं। ग्रामीण क्षेत्र अपेक्षाकृत कम प्रभावित हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन