देशी शराब
गरीबों के हित को ध्‍यान में रखकर खोली गई देशी शराब की दुकानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी देशी शराब की दुकानें खोल दी गई है, हालांकि विदेशी शराब दुकानें अभी नहीं खुलेंगी। इन दुकानों में ऑनलाइन के माध्यम से होम डिलीवरी का ऑप्शन रखा गया है। वहीं देशी शराब दुकानों को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गरीब जनता के हित को ध्यान में रखते हुए देसी शराब दुकानों को खोला गया है, क्योंकि गरीब तबके के लोग शराब नहीं मिलने से परेशान हो रहे थे।

मंत्री ने कहा-गरीबों के पास मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं भी नहीं है। जिसके माध्यम से वह आर्डर कर सकें, इसलिए देसी शराब दुकानों को खोला गया है, लेकिन विदेशी शराब दुकानों को कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद ही खोला जाएगा।

नो मास्क नो शराब

बता दें कि बिना मास्क वालें लोगों को शराब नहीं दी जाएगी। दुकानों के बाहर शारीरिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य होगा। दुकानों के बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। राज्य में करीब 700 से ज्यादा देशी-विदेशी शराब की दुकानें है। जिनमें देशी शराब की दुकानों की संख्या कम है, लेकिन देशी शराब की बिक्री खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।