बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

बड़ी खबर : एनकाउंटर के बाद 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली एमपी में गिरफ्तार

बड़ी खबर : एनकाउंटर के बाद 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली एमपी में गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. यहां पुलिस ने एक इनामी नक्सली को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस 25 साल के खूंखार नक्सली के सिर पर 8 लाख का इनाम था. वही इस खूंखार नक्सली की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से यह जानकारी साझा की।

नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया, ''बालाघाट जिले में मंगलवार को एक एनकाउंटर में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान संदीप कुंजाम उर्फ लक्खु के रूप में हुई है।'' उन्होंने कहा कि इसके सिर पर कुल 8 लाख रुपए का इनाम था। 3 लाख रुपए इनाम की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार ने की थी तो 5 लाख रुपए इनाम की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार ने कर रखी थी।

दंतेवाड़ा के कुआकोंडा का रहने वाला है कुंजाम

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए नक्सली संदीप कुंजाम के खिलाफ 18 केस मध्य प्रदेश में और 4 छत्तीसगढ़ में लंबित हैं। महाराष्ट्र में उसकी गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। कुंजाम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बेंगुर पुलिस थाने के तहत आने वाले कुआकोंडा गांव का रहने वाला है

20 नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र में फायरिंग हुई। उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश सरकार राज्य से नक्सलियों के खात्मे के लिए एक ऑपरेशन चला रही है। पुलिस इस अभियान में सफल है।'' बालाघाट पुलिस के मुताबिक, कुंजाम खातिया मोछा एरिया दलम का सदस्य है। जैरासी गांव में 20 नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना पर एक पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि एनकाउंटर में किसी की जान भी गई है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन