कांकेर। नक्सलियों (Naxlaites) ने दुर्गुकोंदल में भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर लगाया है। इस बैनर के जरिए नक्सलियों ने आरएसएस कार्यकर्ता दादू सिंह (Dadu Singh RSS) की हत्या करने की बात कबूली और गिरफ्तार किए गए निर्दोष आदिवासियों को छोड़ने की भी चेतावनी दी है। नक्सलियों ने भाजपा (BJP), आरएसएस (RSS) और पुलिस (Police) षड़यंत्र के तहत दादू सिंह की हत्या में गांव वालों को फंसाने की बात कही है।

निर्दोष आदिवासियों को न छोड़ जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कही है। नक्सलियों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए बैनर के जरिए कहा है कि बेगुनाह आदिवासियों को जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो बुरा अंजाम भुगतने को तैयार रहें। दुर्गुकोंदल (Durgkondal Kanker) क्षेत्र में कई जगह पोस्ट बैनर भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इन सभी बैनर पोस्टर को निकाल कर जब्त कर लिया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है। जहां नक्सलियों ने भारी मात्रा में बैनर पोस्टर लगाए हैं।  बता दें कि दादू सिंह कोरेटिया की 26 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आपको बता दें कि इस मामले के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मौन रैली निकाली थी। साथ ही इस मामले की जांच SIT के जरिए हो रही है।

See also  राजधानी की छात्राएं कर रहीं हैं सुपरफूड पर शोध, कार्निवाल में मिलेट्स बालूशाही बने आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।