टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। दोनों ही ग्रामीणों का उनके परिजनों के सामने धारदार हथियार से गला रेतकर मारा गया है। मृतकों में एक पूर्व उपसरपंच और दूसरा वार्ड पंच था। एसपी कमल लोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जांगला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने वारदात की है। मारे गए ग्रामीणों में कोरसा बरदेला गांव निवासी धनीराम पूर्व उपसरपंच था। जबकि गोंगला गांव निवासी गोपाल कुडियम वार्ड पंच रह चुका था। नक्सलियों ने दोनों पर ही पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चला

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात नक्सली गांव में घुस आए। उस समय सभी लोग सो रहे थे। नक्सलियों ने दोनों गांवों में सोते हुए धनीराम और गोपाल को उठाया। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की। फिर परिजनों के सामने ही गला रेत दिया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों की भी नींद खुली। फिर वारदात का पता चला।

See also  दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 2 करोड़ की धोखाधड़ी, ऐसे खुली पोल

सितंबर में दो पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की कर चुके हैं हत्या

बीजापुर में नक्सली सितंबर माह में दो पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की हत्याएं कर चुके हैं। 31 अगस्त को नक्सलियों ने अगवा किए गए सहायक सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद 18 सितंबर को एक सीएएफ जवान को मार दिया। फिर पूर्व सिपाही को अगवा कर मार दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।