मुखबिरी के शक पर डोंगरगढ़ में वन सुरक्षा समिति के चौकीदार को नक्सलियों ने मारी गोली, एक दिन पहले किया था अगवा
मुखबिरी के शक पर डोंगरगढ़ में वन सुरक्षा समिति के चौकीदार को नक्सलियों ने मारी गोली, एक दिन पहले किया था अगवा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में वन समिति के चौकीदार की हत्या कर दी। घटना कुर्सीपार गांव की है।

मुखबिरी का आरोप, मौके पर फेंके पर्चे

जानकारी के मुताबिक, बोरतलाब के खुर्सीपास गांव में बुधवार देर रात कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे और घर में सो रहे वन समिति के चौकीदार को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद अगले दिन सुबह उसका शव मिला।

शव के पास ही नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। इसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।