रायपुर। राजनांदगांव से बीजेपी (BJP) सांसद संतोष पांडेय (Santosh Pandey) को जान से मारने की धमकी (Threats to kill) मिली है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने सासंद को एक पत्र (Letter) भेजा है। जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पत्र तकरीबन एक महीने पुराना है, लेकिन संतोष पांडेय को यह खत अभी मिला है।

बताया जा रहा है कि कवर्धा (Kawardha) के चिल्फी इलाके के आएएसएस प्रचारक के नाम नक्सलियों ने पत्र जारी कर सांसद संतोष पाडेय को प्रचार न करने कि हिदायत दी है। फिलहाल सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा एसपी से मामले की शिकायत कर दी है। ऐसी जानकारी मिली है कि पत्र में नक्सलियों द्वारा असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नक्सलियों पर लगाम कसने और उन्हें जड़ से खत्म करने के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिसके चलते जंगलों में आईटीबीपी, डीआरजी और स्थानीय पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान भी किया जा रहा है। जिससे बौखलाए नक्सलियों द्वारा जवानों और जनप्रतिनिधियों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इसी के तहत नक्सलियों ने गत दिनों कांकेर जिले के आरएसएस कार्यकर्ता दादूराम कोरेटी को उनके घर से निकालकर कुछ ही दूरी में ले जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

See also  झारखंड सरकार छत्तीसगढ़ शिफ्ट, सोरेन नहीं आए, 2 दिन 32 विधायकों की आरामगाह होगा मेफेयर
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।