नक्सलियों का आज छत्तीसगढ़ और गढ़चिरौली बंद, ​​​​​​​सिलगेर फायरिंग का विरोध, सुकमा में पर्चे फेंके

टीआरपी डेस्क। शनिवार को प्रदेश और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुलाए गए बंद के दौरान नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। सुकमा में कई जगह पर्चे फेंक कर बस्तर से सभी पुलिस कैंप हटाने की मांग की है। वहीं, नेशनल हाईवे-30 को भी पेड़ डालकर जाम करने का प्रयास किया।

सुकमा के देवरपल्ली के पास नक्सलियों ने जहां पर्चे फेंके, वहीं गगनपल्ली के पास नेशनल हाईवे-30 को भी जाम करने की कोशिश की। नक्सलियों ने वहां पर एक पेड़ काटकर डाल दिया। नक्सलियों ने सिलगेर में 17 मई को हुई फायरिंग के विरोध में बंद बुलाया है। नक्सलियों का आरोप है कि पुलिस ने 9 ग्रामीणों को लापता कर दिया है।

ग्रामीणों का भी कहना है कि वहां नक्सली नहीं थे। वहीं पुलिस अफसरों ने इसे नक्सली मुठभेड़ बताया है। उनका कहना है कि कैंप के विरोध में एकत्र हुए ग्रामीण तार की फेसिंग तोड़कर घुस रहे थे। नक्सलियों ने गढ़चिरौली में हुए मुठभेड़ का भी विरोध शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि 21 मई को मुठभेड़ नहीं हुई थी, बल्कि जवानों ने पकड़ने के बाद 13 लोगों की हत्या की है। इसमें एक ग्रामीण भी शामिल है। इसके विरोध में 7 जून को गढ़चिरौली में बंद का आह्वान किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।