टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में 65 हजार पुलिसकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इनमें से अब तक 60 हजार अधिकारी-कर्मचारियों का केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।

बता दें कि डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के बाद पुलिसकर्मियों का टीकाकरण शुरू होना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से पहले लॉकडाउन से ही पुलिसकर्मियों ने बड़ी भूमिका निभाई। संक्रमित एरिया की बेरिकेडिंग से लेकर हॉट स्पॉट की निगरानी और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई।

कोरोना काल में सात हजार पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। 23 पुलिसकर्मियों की जान भी गई थी। इसी तरह अर्द्ध सैनिक बलों के करीब चार हजार जवान संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों काे टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय को नोडल बनाया गया है। जिलों से जो जानकारी भेजी गई थी, उसमें से 60 हजार का पोर्टल में रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इनमें डीजीपी डीएम अवस्थी से लेकर थाने में पदस्थ आरक्षक तक शामिल हैं।

See also  निर्भया केस : दोषी पवन की याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी खारिज, गैंगरेप के वक्त नाबालिग होने का किया था दावा

कब और कहां लगेगा टीका मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

पुलिसकर्मियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद अब मोबाइल पर मैसेज आएगा कि उन्हें कब और कहां टीका लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे। टीकाकरण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा समन्वय किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।