बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव मृतक के शव का हुआ फेरबदल, मचा हड़कंप

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भिलाई। कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। वायरस की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब छत्तीसगढ़ के भिलाई जुनवानी स्थित शंकराचार्य कोविड अस्पताल से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरसल अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मृतक का शव बदली होने की खबर सामने आई है। शव बदलने की भनक लगते ही परिजनों ने मुक्तिधाम में हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक तितुरडीह कर्मचारी नगर निवासी 52 वर्षीय दशरथ मारकंडे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भिलाई जुनवानी स्थित शंकराचार्य कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे तीन दिन से भर्ती थे, जहां उसकी मौत हो गई। शंकराचार्य कोविड अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतक दशरथ मारकंडे के परिजनों को इसकी जानकारी दी और शव को परिजनों को सौंप दिया।

अस्पताल से शव मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के दौरान बेटी ने अपने पिता के अंतिम दर्शन करने की इच्छा जताई। बेटी की इच्छा पर पीपीई किट के भीतर से ही चेहरा दिखाया गया। चेहरा देखते ही बेटी के होश उड़ गए। मुक्तिधाम में बेटी चिल्लाकर बोली ये मेरे पिता नहीं हैं। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों ने पास जाकर देखा तो जो शव अस्पताल ने दिया था वह दशरथ मारकंडे का नहीं दूसरे पुरुष का था। इसके बाद मृतक दशरथ मारकंडे के परिजनों ने मुक्तिधाम में हंगामा दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन