बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Twitter में आया नया फीचर, यूजर्स आवाज रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे मैसेज, ऐसे भेजें वॉइस मैसेज

Twitter में आया नया फीचर, यूजर्स आवाज रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे मैसेज, ऐसे भेजें वॉइस मैसेज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Twitter ने बुधवार को भारत, जापान और ब्राजील में अपना सबसे खास फीचर जारी किया है, जिसका नाम वॉइस मैसेज है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी आवाज रिकॉर्ड करके मैसेज भेजने के साथ-साथ ट्वीट कर सकते हैं। वॉइस मैसेज में 140 सेकेंड का ऑडियो नोट भेजा जा सकता है। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द ही रोलआउट किया जाएगा।

ऐसे भेजें वॉइस मैसेज

  • वॉइस मैसेज भेजने के लिए सबसे पहले उस मैसेज बॉक्स में जाएं, जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं
  • आपको दाई तरफ वॉइस आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें
  • टैप करते ही अपना मैसेज रिकॉर्ड करें और भेज दें
  • वॉइस मैसेज भेजने से पहले आप इसे एक बार सुन भी सकते हैं

ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने कहा है कि ट्विटर के लिए भारतीय बाजार अहम है। यही वजह है कि हम लगातार अपने नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहे हैं और यूजर्स के अनुभव से सेवा को कैसे बेहतर बनाया जाए यह भी सीख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हम देश में वॉइस मैसेज लाने के लिए उत्साहित हैं। यह फीचर यूजर्स को नया अनुभव देगा।

बता दें कि ट्विटर ने अक्टूबर 2020 में भारतीय यूजर्स के लिए Topics फीचर रोलआउट किया था। यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। इस नए फीचर की मदद से लोगों को Twitter पर अपने पसंद की चीजों और लोगों को सर्च करने में आसानी हो जाएगी। नया Topics फीचर लोगों को फॉलो करने और अपनी पंसदीदा फील्ड के लोगों के साथ वर्चुअल तरीके से जुडने में मदद करता है।

आसान शब्दों में कहें, तो जब यूजर किसी टॉपिक को Twitter पर फॉलो करेगा, तो उसे उसी फील्ड के एक्सपर्ट के अकाउंट, और वेब पेज दिखेंगे। मतलब यूजर को अपने प्रोफेशन, पसंद और पहचान के लोगों को एक-एक करके सर्च और फॉलो नहीं करना होगा।

अगर आप बॉलीवुड टॉपिक डालेंगे, तो बॉलीवुड से जुड़े लोगों के पेज और अकाउंट मिल जाएंगे। अगर यूजर Twitter पर अपने पसंदीदा ब्रांड, स्पोर्ट टीम और शहर का चुनाव करता है, तो Twitter यूजर को उसी फील्ड के ट्वीट मिलेंगे। वही अगर आप हिंदी में टॉपिक फॉलो करेंगे, तो आपको हिंदी में उपलब्ध कई सारे टॉपिक और अकाउंट मिलेंगे। साथ ही एक्सपर्ट और फैंस के अकाउंट का सजेशन मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन