टीआरपी डेस्क। एनआईए ने अब सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी को समन्स जारी कर 25 सितम्बर को 10 बजे एनआईए आफिस, जगदलपुर में बयान दर्ज करवाने के लिये बुलाया है। दरअसल, दंतेवाड़ा विधायक भीमाराम मण्डावी सहित 4 जवानों की श्यामगिरी में आईईडी बम ब्लास्ट कर हत्या मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में पूछताछ के लिए अब एनआईए ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी को बयान दर्ज करवाने के लिये बुलाया है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार से लौट रहे थे, तभी अचानक हुआ विस्फोट

बता दें कि दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी 9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के प्रचार से लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस घटना में पूर्व विधायक भीमा मंडावी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के चार जवानों की मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रही एनआईए ने अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।