दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के झीरम नरसंहार मामले में शामिल नक्सलियों (Naxalite) के

खिलाफ एनआईए (National Investigation Agency) ने पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। एनआईए

(NIA) ने झीरम नरसंहार मामले में शामिल नक्सलियों (Naxalites) की तस्वीरें जारी कर उनपर लाखों

रुपयों के इनाम की घो​षणा भी की है।

 

29 लोगों की हत्या :

आपको बता दें कि नक्सलियों की तस्वीरें और इनाम की राशि वाले पोस्टर बस्तर के अलग अलग इलाकों

में चस्पा किए जा रहे हैं। नक्सलियों की सूचना देने वाले को लाखों का ईनाम और नाम भी गोपनीय रखने

की जानकारी पोस्टर में दी गई है। आपको बता दें कि बस्तर (Bastar) के झीरम के दरभा घाटी में 25 मई

2013 को नक्सलियों नरसंहार किया था। नक्सलियों ने कांग्रेस (Congress) की परिवर्तन यात्रा पर हमला

कर प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या (Murder) कर दी थी। इस मामले की जांच

एनआईए (NIA) कर रही है। इस नरसंहार के 6 साल गुजर चुके हैं किंतु एनआईए को इस मामले में अब

See also  पामेड़ थाना में तैनात जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल रही है।

 

लाखों के इनाम हैं घोषित :

एनआईए द्वारा जारी पोस्टर में नक्सलियों पर 50 हजार रुपये से 9 लाख रुपये तक के इनाम घोषित हैं।

नक्सलियों के पोस्टर, पर्चे में इनाम की राशि के साथ मोबाइल नम्बर भी दिए गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।