नई दिल्ली/चेन्नई। Nivar Cyclone Live Updates तमिलनाडु, पड्डुचेरी और आंध्रप्रदेश पर बुधवार को चक्रवात निवार (Cyclone Nivar) की दस्तक से कल रात से लगातार बारिश हो रही है। बचाव व राहत के लिए NDRF की 25 टीमें और पोत भी तैनात किया गया है। टीम ने अब तक 37 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला लिया है।

चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) के भयंकर होने की आशंका के चलते इंडियन कोस्‍ट गार्ड को सतर्क कर दिया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान संचालन आज शाम 7 बजे से कल सुबह 7 बजे तक बंद किया गया। चेन्नई एयरपोर्ट से 26 उड़ानें रद्द की गई हैं। चेन्नई के कई हिस्सों में बिजली काटी गई।

चक्रवाती तूफान निवार के असर से तमिलनाडु में चेन्नई महानगर और उपनगरों समेत बहुत से इलाकों में कल शाम से भारी बारिश हो रही है। चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण विभिन्न स्थानों में सड़कों और आवासीय इलाकों में जलभराव हो गया तथा कई जगहों पर पानी घरों के भीतर प्रवेश कर गया है। सड़कें पानी से जलमग्न होने के कारण दोपहिया वाहनचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।