बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्‍तीसगढ़ से लापता दो पुलिस जवानों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, गृह मंत्री ने दिए ये निर्देश

छत्‍तीसगढ़ से लापता दो पुलिस जवानों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, गृह मंत्री ने दिए ये निर्देश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांकेर और कबीरधाम जिले से लापता दो पुलिस जवानों की अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने की खबर को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर चर्चा कर लापता जवानों की तत्काल पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के कोड़ेकुर्से थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक 28 अप्रैल को सुबह करीब छह बजे थाने से निकला था, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। सीमा क्षेत्र की दो जिलों की पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

इसी तरह कबीरधाम जिले में सीएएफ के 20वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक क्रिस्टोफर लकड़ा 21 अप्रैल से लापता हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बनाए गए पुलिस कैंप से लकड़ा के गायब होने की सूचना मिली है। रेंगाखर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन