स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ के सभी हॉस्पिटल में गैर कोविड स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड 19 के घटते संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी शासकीय और निजी चिकित्सालयों में गैर कोविड इमरजेंसी और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं पुनः शुरू की जाएं।

साथ ही निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों के लिए पूर्व में आरक्षित किए गए 70 प्रतिशत बिस्तर को भी घटा कर 20 प्रतिशत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।