कोरोना कहर: अब कैदियों से मुलाकात पर लगाई गई रोक, जेल मुख्यालय ने जारी किया आदेश
image source : google

टीआरपी डेस्क। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कैदियों से उनके परिजन की मुलाकात को प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं की ओर से प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को परिपत्र जारी किया गया है।

जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक संजय पिल्ले की ओर से शनिवार को जारी परिपत्र में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ने का जिक्र किया गया है। ऐसी स्थिति में जेल में बंदियों से परिजनों के मुलाकात के दौरान मुलाकात कक्ष में लगने वाली भीड़ और जिलों में लागू धारा 144 को ध्यान में रखते हुए मुलाकात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।