ढाका। बांग्लादेशी डॉक्टरों की एक टीम ने कोविड-19 की दवा बनाने का दावा किया है। उनका दावा है कि टीम ने दो ड्रग को मिलाकर ऐसा एंटीडॉट तैयार किया है, जिसके परिणाम मरीजों पर चौकाने वाले मिले हैं। शोधकर्ता और बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड प्रो. मोहम्मद तारिक आलम का कहना है कि हमने कोरोना के 60 मरीजों पर दवा का इस्तेमाल किया है और परिणाम काफी सकारात्मक मिले हैं। मरीजों को जब दो दवाओं वाला एंटीडोट दिया गया तो सभी मरीज रिकवर हो गए।

आईवरमेक्टिन और डॉक्सीसायक्लिन का कॉम्बिनेशन

प्रो. तारिक बांग्लादेश के जाने माने विशेषज्ञ हैं। उनका कहना कि है जानवरों में परजीवी-कीड़े मारने वाली दवा आईवरमेक्टिन के सिंगल डोज के साथ एंटीबायोटिक डॉक्सीसाइक्लिन को मिलाकर एंटीडोट तैयार किया गया। मेरी टीम कोरोना के मरीजों को यही दोनों ड्रग दे रही है। ज्यादातर ऐसे मरीज थे जो सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहे थे और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

See also  WPL Auction : दीप्ति शर्मा को मिला अच्छे प्रदर्शन का रिवॉर्ड, यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीदा, ये खिलाड़ी भी हुईं मालामाल…

दवा देने के बाद 4 दिन में रिकवर हुए मरीज

मोहम्मद तारीक का दावा है कि दवा काफी कारगर है। इसे देने के 4 दिन बाद ही कोरोना पीड़ित रिकवर हुए और इसका कोई साइड इफेक्ट मरीजों में नहीं दिखा। ठीक हो चुके सभी मरीजों पर अभी भी नजर रखी जा रही है। बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 22 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण से 238 मौत हो चुकी हैं।

मोहम्मद तारीक के मुताबिक, हमें आशा है कि यह कॉम्बिनेशन कारगर साबित होगा। हम सरकार से सम्पर्क करके इस इलाज को अंतररष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित करने के लिए कागजी कार्यवाही जारी है।

बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉ. रबिउल मोर्शीद के मुताबिक, दवा देने के बाद 3 दिनों में कोरोना मरीजों के लक्षणों में 50 फीसदी की कमी और 4 दिनों में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

See also  राजधानी की कोरोना पॉजिटिव युवती के खिलाफ FIR, लंदन से लौटने की प्रशासन को नहीं दी थी सूचना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।