रायपुर। अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में Coronavirus ने दस्तक दी है। पत्थलगांव के लुड़ेग राहत शिविर में ठहरे एक मजदूर की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि सूरजपुर से जशपुर के पत्थलगांव के लुडेग में 34 प्रवासी मजदूरों को शिफ्ट किया गया था। ये सभी मजदूर गुजरात के सूरत में काम करने गए थे। सभी का रैपिड टेस्ट कर कोरोना जांच किया गया। जिसमें एक 22 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक बिहार के गया जिले का है।

प्रभारी सीएमओ डॉ. पी सुथार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मरीज गुजरात के सूरत में काम करने गया था। टेस्ट के दौरान मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 33 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।