बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अब चांद पर लें हाई-स्पीड 4G नेटवर्क का मजा, Nokia को NASA करेगी इस प्रोजैक्ट की फंडिंग

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Nokia सब कुछ ठीक रहा तो अब आप चांद पर हाई-स्पीड 4G नेटवर्क का मजा ले सकते हैं। दरअसल चांद पर 4G सेल्युलर कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित करने के लिए NOKIA ने NASA के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इन दोनों की साझेदारी के तहत एक खास प्रोजैक्ट पर काम किया जाएगा, जिसके बाद वर्ष 2024 से अंतरिक्ष यात्रियों को आपस में बातचीत करने में बहुत मदद मिलने वाली है।

आपको पता दें कि नोकिया काफी समय से चांद पर हाई-स्पीड सेल्युलर कनेक्टिविटी लाने में रुचि दिखा रही थी, लेकिन अब NASA ने नोकिया को इस काम के लिए 14.1 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है।

14 छोटी अमेरिकी कंपनियों को बनाया गया है पार्टनर

NASA ने इस टेक्नोलॉजी को डिवेल्प करने के लिए 14 छोटी अमेरिकी कंपनियों को पार्टनर के तौर पर चुना है। ये कंपनियां इस दशक के आखिर तक चंद्रमा पर Artemis ऑपरेशन स्थापित करने में मदद करेंगी। नासा चांद पर 4G नेटवर्क देने के लिए कुल मिला कर 370 मिलियन डॉलर खर्च कर रही है जिनमें से नोकिया को चांद पर 4G इनफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए 14.1 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे।

बता दें कि Nokia of America Corporation को नासा ने इस मिशन के लिए चुनी गईं अमेरिकी कंपनियों में शामिल किया है। यूनाइटेड प्रेस इंटरनैशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया द्वारा डिवेलप किया गया सिस्टम ज्यादा दूरी, फास्ट स्पीड और ज्यादा बेहतर तरीके से चांद की सतह पर कम्युनिकेशन करने में मदद करेगा।

इससे पहले चांद पर 4जी नेटवर्क लाने के लिए नोकिया ने वोडाफोन जर्मनी के साथ वर्ष 2018 में पार्टनरशिप का ऐलान किया था। उस समय भी नोकिया का यही दावा था कि 2019 तक चांद पर 4जी कवरेज मिलेगी, लेकिन अभी तक कंपनी का यह वादा वास्तविकता में नहीं बदला है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन