नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में Article 370 में हुए बदलाव को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। UNSC काउसिंल में पाकिस्तान के असफल होने के बाद पाक पीएम की फजीहत गूगल में भी हो रही है। Google सर्च इंजन पर भिखारी (Bhikhari) सर्च करने पर पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) की फोटो आ रही है। गूगल इमेज में दिख रही इस फोटो में पाक पीएम इमरान खान (Imran Khan) हाथ में कटोरा लिए बैठे दिखाई देते हैं।

हालांकि, दिख रही फोटो एडिटेड है। इसमें इमरान खान भीख मांगने के लिए हाथ में कटोरा थामे हैं। फोटो को इस तरह एडिट किया गया है कि पाक पीएम इमरान खान सड़क किनारे बैठे किसी भिखारी की तरह नजर आ रहे हैं।

इमरान खान को भिखारी की तरह देखने के लिए Google सर्च में जाकर इंगलिश या हिंदी में भिखारी (Bhikhari) टाइप करना होगा। भिखारी टाइप करते ही गूगल में इमरान खान की कई तस्वीर सामने आ जाएंगी। सोशल मीडिया पर भी भिखारी को लेकर इमरान खान का खूब मजाक बनाया जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर पर लोग तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं।

See also  चार-चार शादियां कर ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं मुस्लिम, बाद में बन जाते हैं आतंकवादी- रामविलास वेदांती

पाकिस्तानी हैं खासा नाराज

गूगल में इमरान खान (PM Imran Khan) को भिखारी के रूप में दिखाए जाने से पाकिस्तानी खासा नाराज हैं। पाक यूजर्स इसके लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सोशल मीडिया में पाक यूजर्स तर्क दे रहे हैं कि पिचाई के भारतीय होने की वजह से उनके पीएम (Imran Khan) के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है। हालांकि, गूगल की ओर से इस बारे में अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है।

बता दें कि पाकिस्तान इनदिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इससे बाहर निकलने के लिए पाक पीएम इमरान खान हर हथकंडा अपनाने में जुटे हैं। इमरान खान दुनिया के कई देशों से कर्ज लेने के लिए टूर पर टूर किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान (Pakistan) को हाल ही में एक और करारा झटका लगा है। अमेरिका ने उसको दी जाने वाली आर्थिक सहायता में करीब 44 करोड़ डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 31.30 अरब रुपये) की कटौती कर दी है। अब अमेरिका से पाकिस्तान को कुल 4.1 अरब डॉलर (करीब 2.92 खरब रुपये) की ही मदद दी जा रही है।

See also  आसमानी आफत ने फिर उजाड़ी जिंदगियां: डोडा और किश्तवाड़ में तबाही, NH बहा, सड़के क्षतिग्रस्त, तबाही ने ली 4 लोगों की जान

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।