टीआरपी डेस्क। Google Map ने यूजर्स की सुविधा के लिए खास फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से यह पता चलेगा कि आपके क्षेत्र में कितने कोरोना मरीज है। ‘COVID लेयर’ नाम से पेश किया गया यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसमें न केवल आपको कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलेगी, बल्कि कोरोना वायरस से जुड़ा अपडेट भी प्राप्त होगा।

‘COVID लेयर’ फीचर के बारे में Google Map ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी शेयर की है। ट्वीट में बताया गया है कि मैप्स में नया लेयर फीचर एड किया गया है। जो कि आपके क्षेत्र में आने वाले नए कोविड 19 केस और मरीजों की संख्या से जुड़ा अपडेट प्रदान करेगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस फीचर को एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह अपडेट इसी हफ्ते से रोलआउट किया जा सकता है।

See also  BREAKING: रायपुर के इन VIP होटल्स और इलाकों से मिले 50 नए कोरोना पॉजिटिव, लिस्ट में देखें कितने-कहां से मिले
https://twitter.com/googlemaps/status/1308810385521356800?s=20

Google Map COVID लेयर के जरिए देगा अपडेट

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Google Map में लेयर बटन दिया जाएगा जो कि स्क्रीन पर दाईं ओर स्थित होगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद COVID -19 info का बटन मिलेगा। इस फीचर पर क्लिक करने के बाद ये मैप कोविड की स्थिति के अनुसार बदल जाएगा। यह क्षेत्र में प्रति 1,00,000 लोगों पर सात दिन के नए मामलों का औसत दिखाएगा और यह भी बताएगा कि एरिया में मामले बढ़ रहे हैं या कम हो रहे हैं।

इसके अलावा Google अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कलर कोडिंग फीचर को भी एड करने वाला है जो कि उपयोगकर्ताओं को एक क्षेत्र में नए मामलों के घनत्व को भेदने में मदद करेगा। इसके अलावा ट्रेंडिंग मैप डाटा उन सभी 220 देशों और क्षेत्रों का कंट्री लेवल दिखायेगा जो Google Map सपोर्ट करते हैं। यह डाटा सुविधा राज्य, प्रांत, काउंटी और शहर स्तर पर उपलब्ध होगा।

See also  ब्रिटेन ने UAE के उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, दुनिया का सबसे व्यस्त एयरलाइन मार्ग हुआ बंद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।