बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अब महाराष्ट्र में जब्त हुई 25 करोड़ की हेरोइन... दोहा से सफर करते हुए जोहान्सबर्ग से मुंबई जा रही थी मां-बेटी

अब महाराष्ट्र में जब्त हुई 25 करोड़ की हेरोइन... दोहा से सफर करते हुए जोहान्सबर्ग से मुंबई जा रही थी मां-बेटी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई के दौरान 4.95 किलो हेरोइन जब्त की है। कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये नशीला पदार्थ मां-बेटी की एक जोड़ी जोबर्ग से लेकर भारत पहुंची थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हुई हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें कि कल ही डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर लगभग 3000 किलो की हेरोइन जब्त की थी।

दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक कतर एयरलाइन्स में यात्रा कर रही मां-बेटी की यह जोड़ी दोहा से सफर करते हुए जोहान्सबर्ग से मुंबई जा रही थी। सूत्रों के अनुसार ये दोनों मां- बेटी फेफड़ों के कैंसर के इलाज के नाम पर भारत आए थे। इस दौरान तस्करों ने हेरोइन को ट्रॉली बैग में छिपा रखा था। वहीं, कस्टम अधिकारियों के अनुसार आमतौर पर यात्री एक बार में दो किलो से ज्यादा ड्रग्स लेकर सफर नहीं करते हैं।

मां-बेटी को ड्रग्स लाने मिले 5 हजार डॉलर पर ट्रिप

गौरतलब है कि कस्टम अधिकारियों के मुताबिक दोनों तस्करों से की गई पूछताछ में पता चला है कि भारत में हेरोइन लाने के लिए 5 हजार डॉलर प्रति ट्रिप का वादा किया गया था। वहीं, दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया और कोर्ट ने आगामी 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें कि कल ही में DRI ने गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट पर दो कंटेनर में से 2 हजार 922.22 किलो हेरोइन पकड़ी थी। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी और कुछ अफगान नागरिकों की भी जांच-पड़ताल की जा रही थी। DRI को इस खेप के संबंध में खुफिया सूचना मिली थी। एजेंसी ने दो कंटेनर्स को रोका और गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन