JIO
अब हर महीने फ्री में बात कर सकेंगे JIO के ग्राहक

टीआरपी डेस्क। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने उन जियोफोन ग्राहकों को 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी, जो ग्राहक लॉकडाउन या अन्य वजहों से रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। बिना रिचार्ज किए जियोफोन ग्राहक अब 10 मिनट रोजाना अपने मोबाइल पर बात कर पाएंगे। 10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

यह सुविधा महामारी के दौरान जारी रहेगी

इनकमिंग कॉल पहले की तरह ही मुफ्त रहेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि यह सुविधा महामारी के दौरान जारी रहेगी। इससे करोड़ों जियोफोन उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा है, लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में मोबाइल रिचार्ज कराना मुश्किल हो गया है। खासकर हाशिए पर रह रहे लोगों के लिए यह बेहद कठिन काम है। रिलायंस जियो ने जियोफोन ग्राहकों को इस दुविधा से निकालने के लिए ही यह पेशकश की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि महामारी के दौरान कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि समाज का वंचित वर्ग मोबाइल से कनेक्टिड रहे।

See also  आज दोपहर पहुंचेगी नई दिल्ली-बिलासपुर एक्सप्रेस, 925 यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

इनके लिए भी एक विशेष प्लान

वहीं, जो जियोफोन ग्राहक मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं उनके लिए भी रिलायंस जियो के पास एक विशेष प्लान है। जियोफोन के प्रत्येक रिचार्ज पर कंपनी उसी कीमत का एक अतिरिक्त प्लान मुफ्त देगी। मतलब अगर जियोफोन ग्राहक 75 रू का 28 दिनों वाली वैलिडिटी का प्लान रिचार्ज करता है तो उसे 75 रू वाला ही एक और प्लान मुफ्त में मिलेगा, जिसे ग्राहक पहला रिचार्ज खत्म होने के बाद इस्तेमाल कर सकेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन लोगों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए रिलायंस जियो के साथ मिलकर काम कर रहा है। रिलायंस जियो ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना महामारी ने देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी की है और रिलायंस इस वक्त में प्रत्येक भारतीय के साथ कंधे से कधा मिला कर खड़ा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  New Labour Codes : देश में चार नए लेबर कोड लागू, जानिए खासियत…?

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।