नई दिल्ली। यदि आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जल्‍द ही भारतीय रेलवे (Indian Railways) नई सुविधा शुरू करने जा रही है। इस सुविधा का आपको काफी फायदा होगा। रेलवे आपके मोबाइल नंबर में फ्री का रिचार्ज करेगा। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी है। दरअसल कि रेलवे उन यात्रियों के फोन को रिचार्ज करेगा जो स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनों का इस्तेमाल करेंगे।

रेलवे (Indian Railways) की ओर से ये पहल सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग खत्‍म करने के लिए की गई है। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि स्टेशनों पर बोतलों को नष्ट करने वाली 400 मशीनें लगाई जाएंगी। इसका इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को मशीन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद उनका मोबाइल फोन रिचार्ज हो जाएगा।

128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई

हालांकि, रिचार्ज की डिटेल जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके साथ ही रेलवे (Indian Railways) ने निर्देश जारी किया है कि इस साल 2 अक्टूबर से उसके परिसरों में एक बार प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। वीके यादव के मुताबिक फिलहाल 128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई हैं।

See also  यहां 16 साल की लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
अब फ्री में मोबाइल रिचार्ज करेगा रेलवे, बस करना होगा ये काम
अब फ्री में मोबाइल रिचार्ज करेगा रेलवे, बस करना होगा ये काम

इससे पहले रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने सभी विक्रेताओं और कर्मचारियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने के लिए रिसाइकिल बैग के प्रयोग का निर्देश दिया था। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और प्लास्टिक बोतल का विकल्प तलाशने की अपील की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।