आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में हर शुक्रवार को अब विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी
file photo

0 मानसिक रोगियों को स्वस्थ्य जीवन-शैली पर निःशुल्क परामर्श व मार्गदर्शन दिया जायेगा

टीआरपी डेस्क
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराने शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर और शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, बिलासपुर में हर शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जाता है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होने वाले इस विशेष ओपीडी में मानसिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन-शैली से संबंधित निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है।

डॉ. साहू ने बताया कि मरीजों को आवश्यकतानुसार पंचकर्म सेवाएं भी दी जाती हैं। पंचकर्म चिकित्सा में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, वस्ति, नस्य व रक्त मोक्षण आदि विधियों द्वारा शरीर व मन में स्थित विकृत दोषों को बाहर निकाला जाता है। दोनों शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालयों में इस साल 3 जून से शुरू प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले इन विशेष ओपीडी में अब तक 440 मरीजों का उपचार किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।