चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वानी ने गुरुवार को कहा कि एक बार कोरोना वैक्सीन Corona vaccine तैयार हो जाए, इसके बाद यह तमिलनाडु की जनता के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने संकल्प पत्र में बिहार में मुफ्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के लिए यह ऐलान किया है।

बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना के अब तक करीब 7 लाख मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि इनमें रिकवर होने की संख्या साढ़े छह लाख से अधिक है। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 35 हजार से अधिक है। तमिलनाडु में अब तक कोरोना से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।