टीआरपी डेस्क। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच के लिए अब अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उन्हें आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मिलेगी और 4-6 घंटे में रिपोर्ट भी मिल जाएगी। अभी तक विदेश से आने वालों की जांच की सुविधा ही थी। अब यात्री प्रस्थान से ठीक पहले खुद ही कोरोना जांच करवा सकेंगे। 

नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों को कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही विमान में यात्रा की अनुमति दी जाती है। अब यह सुविधा एयरपोर्ट स्थित लैब में ही मिलेगी। इसके लिए यात्री को एयरपोर्ट पर निर्धारित उड़ान से 7-8 घंटे पहले पहुंचना होगा। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने जेनेस्ट्रिक्स डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से एयरपोर्ट के टर्मिनल-थ्री के मल्टी स्टोरी कार पार्किंग क्षेत्र में 12 सितंबर को कोरोना जांच सुविधा शुरू की थी। यात्री इस लैब में जाकर अपना टेस्ट कराते थे। अब यह सुविधा विदेश जाने वाले यात्रियों को भी दी जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।