बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अब Bitcoin से कर सकते हैं पिज्जा या कॉफी की खरीदारी, भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो वॉलेट ने की शुरुआत

अब Bitcoin से कर सकते हैं पिज्जा या कॉफी की खरीदारी, भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो वॉलेट ने की शुरुआत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिजनेस डेस्क। भारत का सबसे पुराना क्रिप्टो वॉलेट, यूनोक्वाइन (unocoin) अब लोगों के लिए नई सुविधा लेकर आया है। कंपनी ने भारत के ग्राहकों के लिए बड़ा एलान किया है। ग्राहक अब Bitcoin से रोज के इस्तेमाल वाले कंज्यूमर आइटम्स, पिज्जा, आईसक्रीम और कॉफी खरीद पाएंगे।

coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, आज दोपहर 3.02 बजे तक पिछले 24 घंटों में बिटक्वाइन की कीमत में 1.96 फीसदी की कमी आई है और इसका दाम 45305.30 पर पहुंच गया है।

इस सुविधा के तहत आपको बिटक्वाइन से वाउचर खरीदने होंगे और फिर इन वाउचर से आप सामान खरीद पाएंगे। इनमें डोमिनोज पिज्जा, कैफे कॉफी डे, बस्किन रॉबिन्स, हिमालया, प्रेस्टीज आदि शामिल हैं। कंपनी ने वाउचर खरीदने के लिए 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की बिटक्वाइन की रेंज तय की है।

कैसे खरीदें वाउचर?

यदि आपने भी बिटक्वाइन में निवेश किया है और आप भी वाउचर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूनोक्वाइन एप पर लॉग इन करना होगा, जहां आपको बीटीसी पेज पर जाकर 'मोर' सेक्शन में 'शॉप' बटन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको उन सभी ब्रांड्स की जानकारी मिलेगी, जिनके लिए वाउचर खरीदे जा सकते हैं।

अब आपको जिस ब्रांड से खरीदी करनी है, उसे चुनें और एप पर वाउचर का मूल्य डालें। वाउचर खरीदने पर उसकी राशि क्रिप्टो वॉलेट से काटी जाएगी। अब यूजर को वाउचर कोड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल कर ब्रांड से खरीदारी की जा सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि इसके लिए बिटक्वाइन धारकों को यूनोक्वाइन के साथ वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। डिजिटल करेंसी से कंज्यूमर आइटम्स खरीदने का लाभ सिर्फ केवाईसी वेरिफाइड ग्राहकों के लिए मिलेगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन