अब आप घर बैठे अपने लाइसेंस वाहन की खरीदी बिक्री, नंबर और 58 सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। अब आपको RTO में लम्बी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। दरअसल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन 58 सेवाओं को पूरी तरह से ऑनलाइन करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

सड़क और हाइवे मंत्रालय ने बताया कि ऐसी सेवाएं बिना कार्यालय गए एवं फेसलेस तरीके से उपलब्ध कराने पर आम लोगो का समय बचेगा और जिस कागजात की जरुरत उस दौरान होगी, उसमे भी सहूलियत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इससे रीजनल ट्रांसपोर्ट कार्यालयों में इन कामों के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम होगी और ये दफ़्तर ज्यादा सक्षम तरीके से काम कर सकेंगे।

कौन सी सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन…

  • लर्नर लाइसेंस और डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन
  • लर्नर लाइसेंस में नाम, पता, फोटोग्राफ में बदलाव
  • डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन
  • ड्राइविंग लाइसेंस में नाम, पता आदि जानकारियों को बदलाव
  • मोटर वाहन के अस्थाई पंजीकरण के लिए आवेदन
  • परमिट से जुड़ी सेवाएं
  • डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करना
  • ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य नहीं है।
    इसके अलावा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, कंडक्टर लाइसेंस के लिए एड्रेस में परिवर्तन, गाड़ी के स्वामित्व में बदलाव के लिए आवेदन, ये वो सेवाएं हैं जिनके लिए लोग चाहें तो इसे ऑनलाइन कर सकते हैं।
    इसके लिए आम लोगों को अपने आधार नंबर के जरिए ऑथेंटिकेशन कराना होगा, ये सेवाएं अभी स्वैच्छिक रूप से ही शुरू की गई हैं।
See also  आइसोलेशन सेंटर में मरीजों ने किया विवाह, मरीज ही बने घराती-बाराती, लोगों को दिया ये संदेश

16 सितंबर को जारी की गई इस अधिसूचना के मुताबिक़, जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं हैं, वे आरटीओ ऑफ़िस में भौतिक रूप से उपस्थित होकर इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।