नई दिल्ली। दिल्ली में फैली हिंसा को शांत करने की जिम्मेदारी देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंप दी गई है। NSA अजीत डोभाल अब यहां के विभिन्न इलाकों में फैली हिंसा को अपने तरीके से काबू करेंगे। अजीत डोभाल सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस बीच खबर है कि गृहमंत्री ने आज तीसरी बार बैठक बुलाई है।


सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हिंसा को काबू करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है।

आपको बता दें कि 23 फरवरी से फैली इस हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदपुर समेत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जबरदस्त हिंसा रुक-रुक कर हो रही है। प्रशासन ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश भी दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मंगलवार की देर रात दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे।

See also  चार दिनों में 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां मतदान कराने पहुंचे कर्मचारी, पड़े सिर्फ 4 वोट, जानें वजह

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।